राष्ट्र सुरक्षा का आधार नारी सुरक्षा है : ग्रोवर

भास्कर न्यूज | अमृतसर समाज में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को रोकने के उद्देश्य से जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी द्वारा ‘कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एक्ट 2013 के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया। सिटिजन फोरम विधा मंदिर में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. स्वराज ग्रोवर, एड. विशाल शर्मा के मार्गदर्शन और चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमरदीप सिंह के निर्देशन में यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। स्कूल के संस्थापक, चेयरमेन अजीत सिंह, डायरेक्टर सीमा शर्मा का शिविर में योगदान प्रशंसनीय रहा। इस मौके पर डॉ. ग्रोवर ने कहा कि राष्ट्र में महिला सुरक्षा प्राथमिकता अनिवार्य है। राष्ट्र सुरक्षा का आधार नारी सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2013 को कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा एक्ट पारित हुआ था। शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न अपराधी में जेल व जुर्माने का प्रावधान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *