श्रीमद् पावन प्रज्ञा कथा और गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन कथा और भजन से क्षेत्र हुआ भक्तिमय

लोहरदगा|शहरी क्षेत्र अंतर्गत गुदरी बाजार स्थित गायत्री मंदिर में गायत्री शक्ति पीठ लोहरदगा के द्वारा आयोजित श्रीमद् पावन प्रज्ञा कथा व गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को भी प्रज्ञा पुराण कथा की गई। इस दौरान हरिद्वार शांति कुंज टोली के नकुल देव शास्त्री और उनके सहयोगियों द्वारा प्रज्ञा पुराण की पावन कथा सुनाया गया। साथ ही भजन भी प्रस्तुत किए गए। वहीं कार्यक्रम में प्रस्तुत कथा और भजन से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु कथा और भजन सुनकर मनमुग्ध हो गए। बताते चले कि कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को मंगल शोभा कलश यात्रा के साथ की गई थी। जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मौके पर विकेश सिन्हा, सतीश चंद्र ठाकुर, प्रो परमानंद अग्रवाल, नागेश्वर सिंह, अशोक साह, सौरभ केसरी, लवकुश अग्रवाल, धनेश्वर साहू, आकांक्षा साहू, रीमा अग्रवाल, प्रमिला देवी, इंदु देवी, आशा सोनी, रेखा अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *