भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आज

लोहरदगा|भारतीय जनता पार्टी 6 जनवरी को पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से नगर परिषद कार्यालय के समक्ष नगर निकाय चुनाव सुव्यवस्थित, दलीय आधारित कराने, इवीएम द्वारा चुनाव संपन्न कराने सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। इसकी जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव शामिल होंगे। वहीं उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में समय से उपस्थित होने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *