श्रीमद् भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज के जन्मोत्सव पर संकीर्तन शोभायात्रा आयोजित

अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्था के वैष्णव संत जगत गुरु श्री श्रीमद् भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी का जन्म महोत्सव मनाया गया। जिसको लेकर दुर्ग्याणा तीर्थ से संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारत के विभिन्न स्थानों और विदेश के संत समाज और भक्तों ने भाग लिया। वैष्णव संतों ने श्री हरिनाम संकीर्तन द्वारा उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस यात्रा में दो रथों को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया। इन रथों में से एक में मठ के संस्थापक जगतगुरु भक्ति दयित माधव गोस्वामी महाराज का चित्रपट और दूसरे रथ में परम आराध्य तम भक्ति ब ल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज का चित्रपट लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भक्ति विबुद्ध मुनि महाराज की ओर संगत के सहयोग से निकाले संकीर्तन शोभायात्रा में देश भर के संत महात्मा पहुंचे। बाद दोपहर दुर्ग्याणा तीर्थ से आरम्भ हुई संकीर्तन शोभायात्रा हाथी गेट, हाल बाजार, टाउन हाल, कटड़ा जैमल सिंह, चौक फरीद से पिंक प्लाजा से होते हुए शाम को वापस मंदिर में पहुंची। संकीर्तन शोभायात्रा में संतों द्वारा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र का जाप किया। इस समारोह में देहरादून से पूज्यपाद श्रीमद् भक्त विलास त्रिदंडी महाराज, श्रीमद् भक्ति प्रसन्न त्यागी महाराज और भक्ति सुहृद परमाद्वैती संकीर्तन मंडली के साथ पधारे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *