सूरज एवेन्यू हनुमान मंदिर से शनिवार को साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। आकर्षक फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान साईं बाबा के पालकी यात्रा में काफी संख्या में साईं भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साई बाबा के भजन मेरे सिर पे सदा तेरा हाथ रहे, मेरे साईं तू हमेशा मेरे साथ रहे…. समेत अन्य गीतों पर साई भक्त झूमते रहे। पालकी यात्रा हनुमान मंदिर के समीप से शुरू होकर इलाके के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर पुनः हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंची। पालकी यात्रा में बीजेपी के जिला सेक्रेटरी मनजीत थिंद, प्रचू जैन प्रिय समेत अन्य साईं भक्त शामिल रहे।


