श्रीमद् भागवत कथा में ही छुपा है जीवन का सार : मां चैतन्य मीरा

श्रीमद्भागवत कथा या श्रीराम कथा श्राद्ध पक्ष में श्रवण करने से अत्यधिक लाभ होता है। इससे हम अपने पितरों को शांति और प्रभु के चरणों में स्थान दिलाते हैं। इससे वह प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। महाराजा अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को गुरु मां चैतन्य मीरा ने कहीं। उन्होंने कहा कि जब हम कथाएं सुनते हैं तो इससे न केवल आध्यात्मिक रूप से हमारे जीवन का विकास होता है, बल्कि इनके माध्यम से हम अपने नित्य जीने की कला को भी सीखते हैं। कथा में मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा की ओर से राधा रानी शिक्षा कोष प्रारंभ किया गया। जिसमें मंच की सदस्य अनीता गुप्ता की पोती झलक गुप्ता ने पहले सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *