श्रीमाधोपुर में पेट्रोल पंप पर दिन दहाड़े लूट:पंप संचालक के बेटे से 1 लाख 75 हजार लूटकर फरार हुए कार सवार बदमाश

श्रीमाधोपुर के पृथ्वीपुरा गांव स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप संचालक सुगन चौधरी निवासी होल्याकाबास ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक कार में सवार होकर चार बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद सेल्समैन को धमकाया और उनके बेटे सुभाष चौधरी की जेब से 1.75 लाख रुपए लूट लिए। सुभाष चौधरी ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने सेल्समैन और युवक के साथ हाथापाई की और डरा-धमकाया। युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा सुभाष सोलर प्लांट का काम करता है और लूटी गई राशि इसी कार्य से संबंधित थी। फिलहाल पेट्रोल पंप संचालक सुगन चौधरी ने पुलिस में बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है और मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *