श्रीराम आश्रम स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखे साइबर सुरक्षा के तरीके

श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल के सभागार में साइबर सुरक्षा पर सेमिनार हुआ। इसमें स्कूल के अध्यापक और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में एएसआई मेजर सिंह, पीपी साइबर अपराध आयुक्तालय अमृतसर से पहुंचे। उनके साथ मनजिंद कौर का भी स्वागत किया गया। प्रिं. डॉ. विनोदिता सांख्यान ने अतिथियों को ग्रीन प्लांटर भेंट किए। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मेजर सिंह ने कहा कि आज का युग तकनीक का है। साइबर अपराध कंप्यूटर या इंटरनेट से जुड़ी गतिविधियों से होते हैं। उन्होंने ऑनलाइन सतर्क रहने और स्मार्ट दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। स्कूल के सीएओ डॉ. संजय महाजन ने मेजर सिंह का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *