अमृतसर | श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में ‘इंटरनेशनल एजुकेशन समिट 2026′ का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन भारत और जापान के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से मील का पत्थर साबित हुआ। इस दौरान श्रीराम एजुकेशनल सोसाइटी और जापान के एआईएसटी संस्थान के बीच विद्यार्थियों व फैकल्टी स्तर पर ज्ञान के वैश्विक आदान-प्रदान और ‘क्रॉस कल्चरल लर्निंग’ को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। सम्मेलन में डॉ. सुनील कौल, डॉ. रेणु वाधवा और डॉ. अशोक पांडेय सहित जापान के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों व शिक्षाविदों ने भाग लिया। जापानी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को न्यूरोसाइंस, अल्जाइमर और प्लांट बायोटेक्नोलॉजी जैसे जटिल विषयों पर बहुमूल्य जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को विकसित करने का एक बड़ा प्रयास है।


