श्रीराम के वनगमन प्रसंग पर श्रोता हुए भावुक, सैकड़ों श्रोताओं ने लिया भाग

भास्कर संवाददाता | बाड़मेर शहर के सदर बाजार स्थित वीर बालाजी मंदिर में आयोजित हो रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी । बालाजी महिला मंडल की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के छठे दिन गुरुवार को कथा वाचक संत सुखराम रामस्नेही महाराज ने जैसे ही भगवान श्रीराम के वनगमन का प्रसंग सुनाया तो श्रोता भावुक नजर आए। कथा की शुरुआत में अयोध्या में राम विवाह उत्सव, राजा दशरथ के मन में राम के राज्याभिषेक का संकल्प, मंथरा की ओर से कैकेयी का बुद्धि परिवर्तन, राजा से दो वरदान, रामजी का लक्ष्मण-जानकी सहित वन गमन, श्रृंगवेरपुर आगमन, गंगा दर्शन ओर केवट की ओर से रामजी को गंगा पार के प्रसंग पर प्रकाश डाला। उन्होंने मंथरा दासी का उदाहरण देते हुए कहा कि कुसंग का परिणाम हमेशा भयंकर होता है। संत रामशरण महाराज ने संकीर्तन मधुर की प्रस्तुति पर वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान बालाजी महिला मंडल की रेखा मूंदडा, सुशीला डांगरा, रानी देवी सोनी, मीना सोनी, राजकुमारी ताप​ड़िया, सरीता तापड़िया, संगीता राठी , शिवजी राठी, विनय ताप​ड़िया, पवन लोहिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *