श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ पर डूंगरपुर में हिंदू सम्मेलन:झांकियों संग शोभायात्रा, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश

अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर के दो साल पूरे होने के मौके पर रविवार को डूंगरपुर शहर के श्रीनाथजी मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।
सम्मेलन से पूर्व बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भगवा वस्त्र पहनकर एकत्रित हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, भारत माता और महापुरुष स्वामी विवेकानंद की झांकियां सजाई गईं। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ लोगों ने धार्मिक गीतों पर जमकर नृत्य किया और गुजराती गरबा भी खेला। हाथों में केसरिया धर्म ध्वजाएं लिए यह शोभायात्रा पुराने शहर से होते हुए वापस श्रीनाथजी मंदिर पहुंची। इस दौरान हिंदू समाज को संगठित रहने पर जोर दिया गया।
श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि कल्लाजी धाम शिवाजी नगर के जयसिंह, विश्व हिंदू परिषद केशरियाजी के भीमराज मीणा, राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका किरण चौबीसा, शैलेश मेहरा, दिनेश भावसार, भूपेंद्र पालीवाल और राजेंद्र चौबीसा ने हिंदू समाज की एकता और संगठन पर बल दिया। इस अवसर पर आजाद बस्ती के कार्यकर्ता जयेश कंसारा, हिमांशु भावसार, जितेंद्र भोई, शंकर श्रीमाल, मुकेश श्रीमाल, धर्मेंद्र भोई, भावेश भोई, पद्मेश गांधी और प्रकाश मोची सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *