श्रीराम मंदिर छोटी अयोध्या सूर्या एनक्लेव में निर्जला एकादशी संकीर्तन संपन्न

जालंधर|श्री श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम बाबा खाटू वाले का भव्य संकीर्तन निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर श्रीराम मंदिर छोटी अयोध्या सूर्य एनक्लेव में बहुत ही श्रद्धा भाव से किया गया। मंदिर में बाबा का फूलों से किया गया शृंगार जहां मन को मोह रहा था वही दरबार सुगंधित इत्र से महक रहा था। संकीर्तन की शुरुआत विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा से की गई। तत्पश्चात श्री गणेश जी की वंदना की गई। उसके उपरांत हनुमान जी की आराधना की गई। संकीर्तन में श्याम परिवार के मुख्य सेवादार पवन कुमार सिंघल द्वारा श्याम जी के भजनों द्वारा ऐसा समय बांधा जिससे भक्तजन प्रभु भक्ति में भाव विभोर हो गई। भजनों में खाटू से आयो बाबा श्याम देखो कीर्तन में, बाबा का ले के नाम करोगे कोई काम काम होगा ही होगा, दरबार सच्चा श्याम प्रभु का कोई देने वाला चाहिए, श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आए हैं चरणों में तेरे अरदास लाये हैं आदि भजनों का गायन किया गया । इस दौरान बाबा को भोग लगाया गया और महा आरती भी की गई। आई हुई सारी संगत के लिए फलाहारी भंडारे की उत्तम व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर अजय गोयल, सुनील शर्मा, ललित मित्तल, राजन गुप्ता, प्रमोद सिंगला, सन्नी अरोड़ा, अतुल गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, मुनीष गुप्ता, श्याम कपूर, अशोक जिंदल उपस्थित थे। संकीर्तन के संपन्न होने पर सभी भक्तों को प्रसाद भी बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *