गुरुद्वारा अर्बन एस्टेट फेज-1 में सुंदर लेखन की प्रतिभागियों ने सीखी कला

जालंधर | गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अर्बन एस्टेट फेज-1 में सुंदर पंजाबी लिखाई सिखलाई कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन प्रधान हरमिंदरजीत सिंह और प्रबंधक कमेटी ने किया। पहले पांच दिन बच्चों को सुंदर लिखाई की ट्रेनिंग दी गई। आखिरी दिन सुंदर लिखाई प्रतियोगिता करवाई गई। इस कैंप में करीब 153 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 6 साल के बच्चों से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग, नौजवान और अलग-अलग स्कूलों के अध्यापक शामिल रहे। सिख मिशनरी कॉलेज के मास्टर मनदीप सिंह ने कैलिग्राफर और ट्रेनर के रूप में बच्चों को सुंदर लिखाई सिखाई। समापन समारोह में इंचार्ज बलजीत सिंह मुख्य मेहमान थे। उन्होंने कहा कि विरसे और गुरबाणी को समझने के लिए पंजाबी भाषा पढ़नी, लिखनी और समझनी अति जरूरी है। प्रतिभागियों ने भी कहा कि इस कैंप में उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला, जो पहले कभी नहीं मिला था। अंत में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को आए हुए मेहमानों ने सम्मानित किया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए मेहमान और प्रबंधक। प्रतिभागियों के साथ मेहमान और प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *