गुरुद्वारा साहेब में चौपहरा समागम कराया

जालंधर| गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह घई नगर, न्यू माडल हाऊस में रविवार को चौपहरा समागम करवाया गया। इस मौके पर संगत ने गुरबाणी के जाप और इलाही कीर्तन में भाग लिया। समागम संबंधी प्रधान रजिंदर सिंह मुल्तानी और जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट बलविंदर जीत सिंह लक्की ने बताया कि संगत द्वारा इस अस्थान पर हुए चौपहरा समागम में शामिल होकर श्री जपुजी साहिब, चौपई साहिब और श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए। परिवारों की सुख-शांति और चढ़दी कलां की अरदास की गई। प्रबंधकों ने संगत से सहज पाठ करने, गुरु साहिबान की दी हुई शिक्षाओं पर चलने और अमृत वेले को संभालने की प्रेरणा दी। इस मौके पर चेयरमैन भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान कुलविंदर सिंह, कैशियर जसवंत सिंह, परमजीत सिंह सेठी और हेड ग्रंथी भाई प्रीतम सिंह नूर समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *