जालंधर| श्री राम सरोवर मंदिर मॉडल हाउस में भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर विश्व शांति की कामना के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर भक्तों की ओर से धार्मिक आयोजन भी किए गए। विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की तथा विश्व शांति की अरदास की। इस मौके पर मंदिर के प्रधान दिनेश शर्मा, चेतन शर्मा, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, राकेश शर्मा, कार्तिक शर्मा, हर्षित शर्मा, हेमंत शर्मा, सुनति कुमार, कमल, राजिंदर, अशोक, सन्नी, प्रिंस, वरुण, प्रदीप व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


