भास्कर न्यूज | जालंधर अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से 13 मई को सिविल अस्पताल में 13 मई को निशुल्क खूनदान कैंप लगाया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रमेश महेंद्रू ने बताया कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हमारे देश का कोई जवान (हमारे भाई – हमारे बेटे) या फिर कोई भारतीय नागरिक चोटिल होता है तो हमें उनका जीवन रक्षक बनना होगा ताकि उनकी जान बचाई जा सके। खूनदान को महादान माना गया है। कैंप सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन कौंसिल के सहयोग से सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित होगा।


