भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु अमर दास जी डिफेंस कॉलोनी में शनिवार को गुरमत समागम का आयोजन किया गया। प्रधान गुरनाम सिंह पेलिया और जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह रंधावा ने बताया कि समागम सुबह से लेकर दोपहर तक चले। इसमें सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई शुभदीप सिंह के अलावा भाई बलविंदर सिंह, बीबी बलजिंदर कौर खडूर साहिब वाले और भाई बलजीत सिंह ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन कर संगत को निहाल किया। प्रिंसिपल मनिंदरपाल सिंह जी चौंता कला रोपड़ वाले ने संगत को श्री गुरु अमरदास जी के जीवन और शिक्षाओं से रूबरू करवाया। मंच संचालन की सेवा डॉक्टर सुखबीर सिंह ने निभाई। भोग के बाद गुरु के अटूट लंगर वितरित किए गए। यहां सरदूल सिंह, हरबलबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, गगनपाल सिंह, जसविंदर सिंह, लखबीर सिंह खालसा, प्रकाश कौर पेलिया, परमिंदर कौर भंवरा, कुलजिंदर जीत कौर रंधावा, गुरदीप कौर आदि मौजूद रहे। इस दौरान देश की सुरक्षा के लिए भी अरदास की गई। सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।


