रांची | झारखंड का एकमात्र दिव्यदेश श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में श्रीबैकुंठ महोत्सव को लेकर बुधवार को देर रात तक मंदिर की सजावट पूरी कर ली गई। प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से पूरे मंदिर के साथ श्रीबैकुंठ द्वार को ह्वाइट डेजी, ऑर्किट, जिप्सा, चन्द्रमौलिका, कामिनी पत्ता, रेड डेजी आदि बहुतों प्रकार के प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से दिव्य सजावट की गई है। विनय धरनीधरका और विनोद भगत के निर्देशन में कोलकाता के कारीगरों द्वारा यह सजावट की गई। श्रीबैकुंठ महोत्सव को लेकर चार दिवसीय सहस्त्रनाम अर्चना अनुष्ठान 9 जनवरी को सुबह आठ बजे से शुभारंभ होगा। यह अर्चना यजमान के समूह में चार-चार पाली में चारों दिन किए जाएंगे। यह अनुष्ठान 12 जनवरी तक चलेगा।


