श्रीश्याम मंदिर का तीन दिवसीय पाटोत्सव सम्पन्न

भास्कर न्यूज | टोंक श्रीश्याम मंदिर के पहले पाटोत्सव का समापन बसंत पंचमी पर 56 भोग अर्पण और भंडारा प्रसादी के साथ हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में बाबा श्याम का पंचामृत अभिषेक किया गया। पुजारी सूरजभान महाराज और जयप्रकाश महाराज ने बाबा को नया बागा धारण करवाया। कोलकाता से मंगवाए गए विशेष फूलों से बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं के लिए बाबा के दर्शन खोले गए। आरती के बाद बाबा की पीतांबरी का वितरण किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी रही। भोग अर्पण के बाद भंडारे की शुरुआत हुई। शहरवासियों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। मंदिर समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग एडवोकेट ने बताया कि संध्या आरती के बाद बाबा का पाटोत्सव केक काटकर मनाया गया। रमेशचंद गर्ग और मणिकांत गर्ग ने केक काटा। इस दौरान मंदिर परिसर में आतिशबाजी की गई। आयोजन में सहयोग करने वाले श्याम सेवकों को मंदिर समिति ने सम्मानित किया। श्री सांवरिया श्रृंगार टीम को दुपट्टा और बाबा का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान दिया गया। श्याम परिवार टोंक के सदस्य संजय अग्रवाल, लक्की सोनी, पवन साहू और संजय बारेठ ने भजनों की प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *