श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार गड़गज्ज ने पाठी सिंहों की समस्याएं सुनी

भास्कर न्यूज| अमृतसर श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने शिरोमणि श्री अखंड पाठी वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान पाठी सिंहों ने जत्थेदार को अपनी समस्याएं विस्तार से बताईं। शिरोमणि अखंड पाठी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भाई गुरमुख सिंह अमीनशाह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई हरजिंदर सिंह धामी एवं श्री हरमंदर साहिब के प्रबंधक भगवंत सिंह के साथ साथ आज जत्थेदार को भी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने जत्थेदार से अपील की कि शिष्टाचार को ध्यान में रखते हुए ग्रंथी सिंह को ही श्री अखंड पाठी सिंहों का सरप्रस्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की तरफ से श्री अखंड पाठी सिंहों के दरपेश मसलों को सुलझाने की बजाय और ज्यादा उलझाया जा रहा है। पाठी सिंहों को बदलाखोरी व ईर्ष्या, द्वेष के चलते एसजीपीसी अधिकारियों द्वारा बेवजह परेशान कर उन्हें इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। भाई गुरमुख सिंह ने कहा कि अगर अखंड पाठी सिंहों को इसी तरह परेशान किया जाता रहा तो आने वाले दिनों में एसजीपीसी व सोसायटी के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अखंड पाठी सिंह टकराव नहीं चाहते हैं, वे चाहते हैं कि अखंड पाठी सिंहों के मसले आपस में बैठकर सुलझाए जाएं, क्योंकि पहले भी कई बार आपस में विवाद पैदा हो चुके हैं। अखंड पाठी सिंह चाहते हैं कि अब कोई नया विवाद पैदा न हो, अगर कोई विवाद पैदा होता है तो उसके लिए एसजीपीसी प्रबंधन खुद जिम्मेदार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जत्थेदार गड़गज्ज एसजीपीसी अधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाएंगे। इस अवसर पर शिरोमणि अखंड पाठी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भाई गुरमुख सिंह अमीनशाह, बलदेव सिंह संधू, जगमीत सिंह संधू, सरदूल सिंह चीमा, मलकीत सिंह गुरदासपुरिया, रतनजीत सिंह, सरवन सिंह भंडारी, मंगलजीत सिंह, शरणजीत सिंह बाजवा ने जत्थेदार गड़गज्ज को सम्मानित भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *