सुदामा नगर स्थित शिव कुटी धाम पर श्री आनंदेश्वरी माता का अन्नकूट महोत्सव रविवार को आयोजित हुआ। धाम के सुनील शर्मा ने बताया कि 32 वर्षों से अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यहां धाम से जुड़े भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर माताजी को 56 भोग लगाया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया।


