श्री गुरुद्वारा शहीदां साहिब के बाहर से स्कूटी चोरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सी-डिवीजन पुलिस ने श्री गुरुद्वारा शहीदां साहिब के बाहर से स्कूटी चोरी करने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत कौर निवासी रणजीत एवेन्यू ने बताय कि 9 अप्रैल की शाम 4 बजे वह श्री गुरुद्वारा शहीदां साहिब माथा टेकने के लिए गई थी, बाहर उसने अपनी स्कूटी को पार्क किया था, जब वह माथा टेक कर वापस आई तो उसकी स्कूटी को कोई अज्ञात चोरी कर ले गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *