श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर छबीलें

अमृतसर सिटी | ऑफिसर एनक्लेव जीटी रोड छेहर्टा में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित लंगर और छबील लगाई गई। आयोजन में विशेष रूप से सेवानिवृत्त सुरजीत सिंह, मोहन सिंह, कुलदीप सिंह और बलराज सिंह ढिल्लों शामिल रहे। अमृतसर| छेहर्टा के करतार नगर में बच्चों ने छबील लगाई। सेवा भावना से प्रेरित होकर बच्चों ने खुद मीठा ठंडा पानी तैयार किया। स्टील के गिलासों में भरकर उन्हें मीठा जल पिलाया। अमृतसर| श्री गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दुर्ग्याणा पुलिस चौकी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने छबील लगाई। इससे पहले मिलकर अरदास की। अमृतसर| श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर स्मार्ट सिटी कॉलोनी तरनतारन रोड में छबील लगाई गई। इस अवसर पर जोबनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *