श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से संबंधित कविताएं पढ़ीं

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दकोहा की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को बाल कवि दरबार करवाया गया। इसमें करीब 57 बच्चों ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से संबंधित कविताएं सुना कर और गुरबाणी कीर्तन से संगत को आनंद विभोर किया। कविता पाठ के दौरान बच्चों को संगत ने जयकारे लगाकर प्रोत्साहित किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से कविता गायन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधकों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में बच्चों को गुरु इतिहास और अपनी संस्कृति के साथ जोड़ने के लिए रोजाना प्रयास किया जा रहे हैं। शाम के समय में बच्चों पाठ और कीर्तन द्वारा अपनी हाजिरी लगाई जा रही है। यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *