जालंधर|गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ में सोमवार को गुरमत समागम करवाया। हजूरी रागी जत्थे ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन और कथा वाचकों ने गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। इस दौरान सेवादारों ने दूध का लंगर लगाकर संगत की सेवा की। यहां प्रधान बलवंत सिंह, सेक्रेटरी दविंदर सिंह रियात, जसपाल सिंह, उप प्रधान मनिंदर सिंह सोनू, कैशियर रछपाल सिंह, मनजीत सिंह भंवरा, अमरजीत सिंह, तेजिंदर सिंह और गुरविंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।


