श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत को समर्पित गांव वल्ला स्थित गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में धार्मिक समारोह और वार्षिक जोड़ मेला मनाया। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक-धार्मिक एवं निहंग संगठनों के प्रतिनिधियों एवं जत्थेदारों ने भाग लिया। इस मौके पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज, बाबा मेजर सिंह सोढ़ी, बाबा हरजिंदर सिंह आदी उपस्थित थे, जिनका जत्थेदार बाबा बलदेव सिंह ने स्वागत करते हुए सिरोपा देकर सम्मानित किया। उप जत्थेदार बाबा निंदर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में माथा टेका तथा गुरबाणी का पाठ किया। कीर्तनी व ढाडी सिंहों द्वारा कीर्तन सुनाकर आए हुए लोग आनंदित हुए। शाम को निहंग फौजों ने शानदार मोहल्ला निकला। इसके बाद घुड़सवारी और गतका के खेल खेले गए।


