रेलवे कॉलोनी बी-ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की बैठक सहायक कैशियर किरण कुमार के निवास स्थान इस्लामाबाद में हुई। प्रधान जसवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक दौरान सोसायटी के कई सदस्य शामिल हुए। बैठक शुरू करने से पहले सभी सदस्यों ने मिलकर जपुजी साहिब, आनंद साहिब के पाठ और मूल मंत्र का जाप करके सोसायटी की चढ़ती कला की अरदास की। इस मौके पर संबोधित करते प्रधान सिंह ने कहा कि सिखी के प्रचार, प्रसार और सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं नौजवानों और बच्चों को नशे और गलत रास्ते पर जाने से बचाने के लिए उन्हें गुरु शिक्षाओं और सिख जीवन से जोड़ने की जरूरत है। प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात करेगा। इसमें सिख नौजवानों को अपने धर्म के साथ जोड़ने के लिए अमृत संचार करवाया जाएगा ताकि नौजवान गुरु सिख बनकर गुरु चरणों के साथ जुड़ सके। इस मौके पर सोसायटी के कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी ने सभी सदस्यों से सदस्यता लेकर सारी जानकारी प्रधान को दी। इस बैठक में सीनियर उपप्रधान राजमोहिंदर सिंह, कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी, कैशियर दलबीर सिंह, जसविंदर सिंह वल्ला, हरचरण सिंह कोट खालसा, अमनदीप सिंह मंना, दविंदर सिंह काका, अरूड़ चंद, डॉ. दीपक गुप्ता, प्रिंस पाल भगत, पवन कुमार सोनी, गगन मास्टर, कश्मीर सिंह कोट खालसा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


