श्री गुरु रविदास जाट महासभा ने श्री गुरु रविदास मंदिर जी का प्रकाश पर्व मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु रविदास जाट महासभा ने हाल गेट में बने केंद्रीय श्री गुरु रविदास मंदिर में श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा गुरु महाराज का गुणगान किया गया। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी, अमृतसर शहरी कांग्रेस प्रधान सौरभ मिट्ठू मदान और लीगल कोऑर्डिनेटर विशाल खन्ना ने विशेष रूप से शामिल होकर महाराज का आशीर्वाद लिया। समारोह में जाट महासभा के सभी सदस्यों द्वारा आए हुए मुख्यातिथियों को सम्मानित किया गया। अंत में भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर राज कुमार (पार्टी प्रधान), परमानंद (प्रधान), हकीकत राज हिमत (महंत), चौधरी फतेह चंद, चौधरी रजिंद्र कुमार पप्पे, चौधरी चरण दास, चौधरी द्वारका दास, कमल किशोर टिंकू, विपिन कुमार विक्की, मनीष कुमारी, मधु पिपलानी, मनीष कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *