श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की बैठक

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे कॉलोनी बी-ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी की एक बैठक रविवार को खंडवाला चौक स्थित कृष्णा गार्डन कॉलोनी में हुई। सोसायटी के महासचिव सतनाम सिंह के निवास पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान जसवंत सिंह ने की। सोसायटी के असिस्टेंट कैशियर किरण कुमार ने फाइनेंशियल साल 2024-25 का सालाना इनकम और खर्च का ब्यौरा दिया। किरण ने कहा कि सोसायटी ने दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर संगत से मिली सेवा का भी ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि संगत से 2 लाख 62,501 रुपए सेवा आई। जबकि प्रकाश पर्व पर 2 लाख 45,860 रुपए खर्च किए। इसमें सोसायटी के सदस्यों की सालाना मेंबरशिप का फंड भी शामिल है। जिसके बाद सोसायटी के पास 35,871 रुपए बकाया हैं। इस मौके पर बलजीत सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस, राज मोहिंदर सिंह, बलदेव सिंह टांगरा, दलबीर सिंह, जसबीर सिंह नीटू, हरचरण सिंह कोट खालसा, दविंदर सिंह काका, कश्मीर सिंह कोट खालसा, अमनदीप समेत आदि सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *