अमृतसर| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे राहत कार्यों में बड़ी संख्या में संगत भी आवश्यक वस्तुएं लाकर सहयोग कर रही हैं। वहीं कई संगतें कमेटी के राहत कोष में भी धनराशि भेज रही हैं। इसी कड़ी में सिख सेवादार जत्थे और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अजमेर, राजस्थान की संगत द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को 5.51 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव सेवाड़ा की संगत ने भी राहत कार्यों के लिए 75 हजार रुपए का दान दिया। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने संगत का आभार जताते हुए कहा कि संगत द्वारा दिए गए दान को जरूरतमंदों तक पहुंचाना एसजीपीसी की जिम्मेदारी है।


