शिवालय में शिवलिंग का सुंदर शृंगार

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिवाला बाग भाइयां मंदिर ट्रस्टियों ने संगत के सहयोग से शनिवार को बाबा भोले नाथ के शिवलिंग का सुंदर शृंगार किया। इससे पहले मंदिर के पंडित कन्हैया लाल शास्त्री की ओर से महादेव की आरती की। इसके बाद शिव भक्तों ने मिलकर महादेव का फूलों से शृंगार करके सभी का नम मोह लिया। इस शृंगार को देखने शाम को कई शिव भक्त पहुंचे। इस मौके पर मंदिर प्रधान जतिंदर अरोड़ा, महासचिव संजय अरोड़ा, अश्वनी शर्मा, बलदेव राज बग्गा, अशोक तालवाड, विजय रौली समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *