अमृतसर | चीफ खालसा दीवान द्वारा आदर्शपिन्दर सिंह मान और सरजोत सिंह साहनी को दीवान के मुख्य कार्यालय में चल रहे श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल के नए मेंबर इंचार्ज मनोनीत किए गए हैं। एपीएस मान पंजाब और सिंध बैंक से चीफ मैनेजर के तौर पर सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में दीवान की वित्त समिति, बजट समीक्षा समिति का हिस्सा बनकर वित्तीय प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल झब्बाल ब्रांच के मेंबर इंचार्ज के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से ट्रांसपोर्ट और होटल उद्योग से जुडे सफल व्यवसायी सरजोत सिंह साहनी पहले से श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, शुभम इनक्लेव के मेंबर इंचार्ज के रूप में सेवाएं निभाने के साथ साथ दीवान की ट्रांसपोर्ट और खरीद समिति के सदस्य के रूप में भी दीवान के विकास में अहम योगदान डाल रहे हैं।


