बाबा बालक नाथ जी मंदिर को बस रवाना

अमृतसर| मजीठा रोड स्थित सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर से हिमाचल प्रदेश झंडे के मंदिर में बाबा के दर्शनों को बस यात्रा रवाना हुई। शनिवार बाद दोपहर रवाना हुई यात्रा से पहले मंदिर कमेटी ने संगत के साथ मिलकर बाबा जी के झंडे की पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी भक्तों ने मिलकर बाबा बालक नाथ के भजन गाए। कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक हर साल मंदिर से बस यात्रा रवाना होती है। यह यात्रा बाबा बालक नाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों के दर्शन दीदार करके वापस आती है। बस यात्रा रवाना करने से पहले सभी भक्तों ने मिलकर बाबा बालक नाथ जी के जयकारे लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *