अमृतसर | लुधियाना पश्चिम के उम्मीदवार उपकार सिंह और पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने शनिवार को दुर्ग्याणा तीर्थ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेका। वहीं उनके साथ गुरिंदर सिंह लाली रणीके ने प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन नेताओं को मंदिर में पहुंचने पर मुख्य पुजारी ने उन्हें सरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना, वित्तमंत्री विमल अरोड़ा, विक्की खन्ना, रोहित खन्ना समेत कई सदस्य मौजूद रहे।


