भास्कर न्यूज | अमृतसर गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्री राम एवं भक्त माल कथा को सुनने शनिवार शाम को कई भक्तजन पहुंचे। ब्यास गद्दी पर विराजमान बृजभूषण तिवारी ने भक्तों के साथ मिलकर प्रभु आरती उतारी। इसके बाद महाराज ने कहा कि हमें प्रभु श्री राम के जीवन का संदेश घर-घर पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सब भाग्यशाली है जिनके द्वार कथा हो रही है। महाराज ने भारत को देवताओं और संतों की भूमि होने से सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि जहां गंगा का पानी ऋषि मुनियों की वाणी और भगवान राम जी कहानी हो उससे श्रेष्ठ देश नहीं हो सकता। महाराज ने कहा कि कथा सुनने से मन का मेल दूर होता है। जबकि अभिमान का मेल भगवान दूर कर देते हैं। अंत में महाराज ने कहा कि रविवार को कथा का समापन होगा। इसी दौरान हवन यज्ञ करके आहुतियां डाली जाएंगी। वहीं पंडितों द्व्रारा मंत्रोच्चारण करके पहले नवग्रह पूजन और फिर सभी देवी देवताओं का अवाहन किया जाएगा। जबकि सारी संगत यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में आहुतियां डालेगी। इसी दौरान भंडारा भी लगाया जाएगा। कथा दौरान कई भक्तजन मौजूद रहे।


