लुधियाना| श्री गोबिंद गौ-धाम व गौ-शाला में श्री राधा-कृष्ण का मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आगामी 4 फरवरी दिन बुधवार को आयोजित होने वाले इस भव्य प्राकट्य उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्सव का मुख्य आकर्षण श्री राधा-कृष्ण का भव्य फूल बंगला होगा। गौ-धाम प्रबंधन के अनुसार उत्सव का शुभारंभ बुधवार शाम 7 बजे से होगा। इस पावन अवसर पर भजन गायक अश्वनी ग्रोवर, राजीव शास्त्री और प्रिंस छाबड़ा अपनी मधुर वाणी से हरिनाम संकीर्तन की अमृत वर्षा करेंगे। इस धार्मिक समागम की जानकारी सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, पं. राज शर्मा, वीडीसी मेम्बर सोनी वालिया, राज गोयल, बसंत कुमार और प्रमोद दीवान ने साझा की। कार्यक्रम की सफलता के लिए राकेश गंभीर, आशु गंभीर, जोगिंदर कटारिया, सुषमा कटारिया, मदन गोयल, गीता गोयल, आदि सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


