रांची | श्री दादीजी का सिंधारा रविवार को श्री राणी सती मंदिर कमेटी रांची के सौजन्य से श्री राणी सती मंदिर प्रांगण में श्रावण सह सिंधारा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष रामअवतार नारसरिया ने सभी रांची वासियों व दादी भक्तों से आग्रह किया है कि रविवार को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और राणी सती दादी का आशीर्वाद प्राप्त करें। मनोज जालान बताया कि इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र संध्या 5 से मंगल सिंधारा रहेगा। यह सिंधारा नव दंपतियों द्वारा किया जाएगा महोत्सव संयोजक दीपक गोयनका ने बताया कि सुबह 6 बजे से गणेश पूजन के साथ दादी का सिंधरा उत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 8 बजे से 501 सुहागिन महिलाओं द्वारा मंगल पाठ किया जाएगा। सिंधारा उत्सव संध्या 5 बजे से, गजरा उत्सव संध्या 6 बजे से, नैवेद्य भोग संध्या 6.30 बजे से और नारायणी सिंधारा उत्सव संध्या 7.30 बजे से किया जाएगा। रात 8.30 बजे आरती के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी।


