श्री दुर्गा माता मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया, भजनों पर भक्त झूमे

भास्कर न्यूज| लुधियाना श्री दुर्गा माता मंदिर नजदीक जगराओं पुल पर वरिन्दर मित्तल की अध्यक्षता में साप्ताहिक माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम आयोजक परिवार के सुरिन्दर उप्पल, दविन्दर उप्पल, रमा उप्पल, राकेश उप्पल एवं नीलम उप्पल ने ज्योति प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया। भजन गायक कुमार अंकुश एंड पार्टी ने अपनी मधुर वाणी में मां का गुणगान किया। गणपति वंदना कर कुमार अंकुश ने मैय्या जगमाता दी कह के जय माता दी तुरिया जावीं देखी पैंदे तो नी घबरावीं, मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां, मां मुरादे परी करदे हलवा बांटूगी, मैय्या दा दवारा बडा सोहना, मेरी अखियों के सामने ही रहना ओ शेरो वाली जगदंबे, भूखे है हम तो मैय्या बस तेरे प्यार के आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस अवसर पर वरिन्दर मित्तल ने कहा कि महामाई के दरबार में आने वाले सब भक्तों की मां सदा झोलियां भरती है। महामाई की अपने भक्तों पर सदा कृपा दृष्टि रहती है। मां के इस दरबार से कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटता, सबकी मुरादे मां पूरी करती हैं। महामाई के भक्त जानते है कि कैसे महामाई उनपर अपनी कृपा बरसाती है। परमात्मा पर आपका अटूट भरोसा आपके जीवन की नैय्या को पार लगा देता है। महामाई की आरती करने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से आए हुए गणमान्य और भजन गायकों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में वरिन्दर मितत्ल, बलबीर गुप्ता, अशोक दिवेदी, अंबुजेश शर्मा, कुंवर रंजन, भूपिन्दर राकी, रजनीश सिंगला, सुरिन्दर भगत, मंजू सिक्का, पंकज, प्रमोद, प्रवेश, योगेश, सरोज, रितिका, रूची, आभा, दिनेश नंदिका, लक्षय, नवम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *