भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित श्री बड़ा हनुमान मंदिर में आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। इस मौके पर दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला और डॉ. राकेश शर्मा ने मंदिर में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर चावला और डॉ. शर्मा ने शहर के सभी नागरिकों को संक्रांति की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें दान, पुण्य और भाईचारे का संदेश देता है। मंदिर परिसर में इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश कुमार बंटू, संजीव कुमार जौली, नरेश कुमार गुप्ता, विशाल भल्ला, राजीव अरोड़ा और सनी कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल छाया रहा और श्रद्धालुओं ने संक्रांति के इस पवित्र पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।


