पट्टी| सेंट्रल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पट्टी की छात्रा मैविश ने 12 नॉन मेडिकल ग्रुप में 88.2% अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह शिक्षा संस्थान समूह के चेयरमैन डॉ. राजेश भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल डॉ. मृदुला भारद्वाज ने मिठाई खिलाकर छात्रा को बधाई दी। इस दौरान मैविश के पिता कुलविंदर पाल सिंह, माता अमरजीत कौर, एडमिन नरेंद्र सिंह, मंजू और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद था।


