जालंधर| प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरां मोहल्ला के सदस्यों की ओर से माईहीरां गेट रोड पर सेवा प्रोजेक्ट के कार्य किए गए। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए संस्था के स्वयंसेवकों ने चाय और बिस्कुट का लंगर लगाया। यहां मुख्य सेवादार गौरव थापर, अमित जगोता, मनोज बाहरी, हनी जोशी, पवन कोछड़, दविंदर गांधी, सूरज जैन, राजेश मेहता, गौरव खुराना, राकेश जांगड़ा, पुलकित थापर व अन्य लोग उपस्थित थे।


