भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड में भक्तों की ओर से मां त्रिपुरमालिनी जी का मासिक सामूहिक चालीसा पाठ किया गया। कृष्ण प्रतिपदा तिथि, अभीजित मुहूर्त अमृत काल एवं साल के पहले रविवार का शुभ संयोग भी बना। मां त्रिपुरमालिनी परिवार के सदस्यों ने लगातार 11 बार विश्व विख्यात भजन लेखक बलबीर निर्दोष द्वारा रचित मां त्रिपुरमालिनी चालीसा का संगीतमयी पाठ किया। उसके बाद प्रख्यात धार्मिक गायकों कुलदीप भाटिया, राकेश चावला एवं संजीव बब्बा ने माता रानीए आसां पूरीयां करीं…, सब खुशियां ते खेड़े तेरे कर के…, माता रानी ठीक करेगी…, माता रानीए तेरे द्वार आस रख आइयां संगता… मां त्रिपुरमालिनी जी की भेंटें गाकर संगत को निहाल किया। यहां प्रधान यादव खोसला, दीपक झांजी, जगमोहन सिंह खोसला, गुरुचरण बजाज, रमेश सहदेव, गोविंद खोसला, रविंदर लाम्बा, कुनाल शर्मा, मनीष रेहान, विनय नैय्यर समेत अन्य मौजूद रहे।


