श्री बालाजी धाम में जवानों की सुरक्षा के लिए पूजन

जालंधर| प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरां में भक्तों की ओर से विश्व शांति और हमारी रक्षा में लगे देश के जवानों के लिए पूजन और पाठ किया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस दौरान सेवादार गौरव थापर, रोहित कालिया, स्वीटा राम, संजीव जैन, राजेश मदान, मनोज खुराना, अजय सहगल, अमित जगोता, दीपक मोदी, वरुण व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *