भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरां में भक्तों ने भजन संध्या करवाई। मंदिर परिसर में भक्तों ने डांडिया खेला। इसके साथ ही भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ, तेरे जैसा राम भक्त हुआ न होगा मतवाला…, आजा श्याम तेरा है इंतजार…, व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में झूमतीं-गुनगुनाती नजर आईं। इस मौके पर मुख्य सेवादार गौरव थापर, स्वीटा राम, संजीव जैन, वरूण, गगन गरोवर, पवन मल्होत्रा, मनोज बाहरी, रवि मदान, ब्रजेश सोनू, विवेक मल्होत्रा समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर इस मौके पर भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने तथा अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज की सेवा और गुणगान करने वाला सदा सुखी रहता है। उनके सारे कष्ट बालाजी हर लेते हैं। अगर किसी को कोई समस्या आती है तो बाबा ही उस भक्त की रक्षा करते हैं। वहीं इस मौके पर श्रद्धालुओं की तरफ से बालाजी महाराज को विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी भोग स्वरूप अर्पित किए गए। भजन गाता गायक। श्री बालाजी धाम में डांडिया खेलती महिलाएं।


