श्री बुआ देवी जी का वार्षिक भंडारा 14 को

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री बुआ देवी जी का वार्षिक भंडारा 14 जनवरी को 12 से 4 बजे तक बुआ देवी जी का मंदिर सैनी सभा 154 सुभाष नगर रोड जालंधर में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य सेवादार मदन लाल सैनी, कीमती सैनी, जितेंदर सैनी व तरसेम सैनी ने बताया कि इस वार्षिक भंडारे को लेकर संगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार हवन 10 बजे होगा और भंडारा 12 बजे होगा। इस मौके पर यश पहलवान, नवप्रीत सैनी, सुरेंद्र सैनी भी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *