भास्कर न्यूज | जालंधर श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में श्री बालाजी महाराज की चौकी करवाई गई। इसमें अध्यक्षता प्रधान विनोद शर्मा बिट्टू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन कर की। मंदिर परिसर में गायक मुकल घई और बिन्नी बंसी एंड पार्टी ने प्रभु की महिमा का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। उन्होंने श्री गणेश वंदना, हनुमान चालीसा, मेरी रसिया के संग यारी दुनिया जान गई…, अंग अंग चढ़ी नाम दी खुमारी…, फाल्गुन के दिन आयो री… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। समारोह में भक्तों ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर आनंदमय माहौल बनाया। श्रद्धालु भजनों का गुणगान करते हुए झूम रहे थे। इस मौके पर अमित, राजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, विनय बहल, राकेश गुप्ता, संजीव, राजीव शर्मा, मनीष, सुनील दत, ललित अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में भजनों पर झूमते श्रद्धालु।


