जालंधर| भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब एवं वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट शक्ति नगर जालंधर के शिष्टमंडल ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से नई दिल्ली में मुलाकात की। शिष्टमंडल का नेतृत्व भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब, भगवान वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट शक्ति नगर जालंधर के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा पंजाब के उप प्रधान विपन सभ्रवाल ने किया। सभ्रवाल ने रेल राज्य मंत्री से पावन वाल्मीकि प्रगट दिवस के मौके पर पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जालंधर से अमृतसर के लिए फ्री रेल यात्रा की सुविधा शुरू करने की अपील की। इस मौके पर राजीव गोरा, गुलजार खोसला, आनंद बैंस, मन्नी सोंधी, चेतन नहार, गौरव, लंकी बैंस, काकू कुमार व अन्य उपस्थित थे। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ बैठक करते कमटी के सदस्य।


