जालंधर| श्री राजराजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर कोट सदीक की ओर से मां बगलामुखी जी का हवन श्रद्धापूर्वक करवाया गया। पं. अविनाश गौतम, पं. राजेश शर्मा व अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। विद्वानों ने कहा कि क्रोध व्यक्ति को खत्म कर देता है। हमें अपने जीवन में क्रोध को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि इससे व्यक्ति अपने सभी रिश्ते नाते भूल जाता है, जिससे व्यक्ति के शरीर का नाश होता है। भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।


