अमृतसर |श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल मॉल रोड में वार्षिक कला एवं शिल्प प्रदर्शनी ‘कला संगम’ का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कला एवं शिल्प कृतियों की प्रभावशाली श्रृंखला ने ओतप्रोत कर दिया। ये कृतियां उनकी लगन, मौलिकता और सौंदर्यबोध को दर्शा रही थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीए जयदीप सिंह एवं प्रो. डॉ. प्रताप कुमार पाती उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिगण को प्लांटर भेंट करके किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. विनोदिता सांख्यान ने मुख्य अतिथियों का परिचय करवाया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस प्रदर्शनी में आश्रमवासियों के बैंक को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गय। अन्य मुख्य आकर्षणों में अभिनव गणित और पंजाबी मॉडल, अनुभावात्मक शिक्षण गतिविधियां और कौशल एवं व्यवसाय आधारित परियोजनाएं शामिल थीं।


