श्री राम मंदिर की वर्षगांठ: राम स्तुति से भक्तिमय हुआ परिसर

अमृतसर | श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल अमृतसर में अयोध्या के भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की वर्षगांठ मनाई गई। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण राम स्तुति से हुई। इसमें कक्षा पहली और दूसरी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर राम भजन गाए, जिससे पूरा वातावरण पवित्र और दिव्य हो गया। बच्चों के उत्साह और सुरों ने परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी। स्कूल के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने सभी को वर्षगांठ की बधाई देते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, अनुशासन और भक्ति की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने विद्यार्थियों को भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *